पीएनआर स्टेटस चेक करें — कन्फर्म होने का चांस भी देखें
पीएनआर नंबर कहाँ मिलता है?
पीएनआर 10 अंकों का नंबर होता है जो टिकट पर ऊपर बाईं तरफ़ छपा होता है। ऑनलाइन बुकिंग पर यह SMS और ईमेल में भी आता है।
स्टेटस का मतलब
| स्टेटस | मतलब |
|---|---|
| CNF | टिकट कन्फर्म — कोच और बर्थ मिल गई |
| RAC | यात्रा कर सकते हैं, साइड लोअर बर्थ किसी और यात्री के साथ साझा होगी |
| WL / GNWL / PQWL | वेटिंग लिस्ट — चार्ट बनने तक कन्फर्म हो सकता है |
| Chart Prepared | आरक्षण की अंतिम सूची बन चुकी है |
और जानें: RAC टिकट क्या है · चार्ट कब बनता है
सवाल-जवाब
पीएनआर स्टेटस कैसे चेक करें?
MeraPNR पर अपना 10 अंकों का पीएनआर नंबर डालकर "Status Dekho" दबाएँ। स्टेटस और कन्फर्म होने का अनुमानित चांस दोनों दिखेंगे।
चार्ट बनने के बाद भी टिकट कन्फर्म हो सकता है?
RAC टिकट वाले यात्री को ट्रेन चलने के बाद टीटीई खाली बर्थ दे सकता है। वेटिंग ई-टिकट चार्ट के बाद भी वेटिंग रहे तो अपने आप रद्द हो जाता है और पैसा वापस आता है।
क्या MeraPNR मेरा पीएनआर सेव करता है?
नहीं। सिर्फ़ आँकड़ों के लिए पीएनआर का एक गुमनाम हैश रखा जाता है, नाम या निजी जानकारी नहीं।
और टूल
ट्रेन रनिंग स्टेटस · RAC कन्फर्म चांस कैलकुलेटर · ट्रेन कोच पोज़ीशन